रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) ने राजकीय पॉलिटेक्निक तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता (Lecturer) पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 349 नियमित पदों के साथ-साथ 06 बैकलॉग पद भी शामिल हैं।
किसके लिए हैं ये पद
यह भर्ती उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, राज्य सरकार, झारखंड के अंतर्गत संचालित सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता (Lecturer) के रूप में नियुक्ति के लिए है। पात्र अभ्यर्थी बी.ई./बी.टेक./मास्टर्स डिग्री या संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त योग्यताएँ रखकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन कब से और कब तक
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
- हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
इन तारीखों के भीतर उम्मीदवार को आवेदन पूरा करना आवश्यक है।
योग्यता और चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड (Academic Record) के 80 अंकों और साक्षात्कार (Interview) के 20 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। योग्य उम्मीदवार One Time Registration (OTR) के ज़रिये आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
वेतन
चयनित आवेदकों को लेवल 9A के तहत ₹56,100/- से लेवल 10 के तहत ₹57,700/- के वेतनमान पर नियुक्ति मिलेगी। भर्ती विभिन्न इंजीनियरिंग, विज्ञान एवं तकनीकी विषयों में होगी जैसे कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, गणित, रसायन और भौतिकी आदि।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर
- One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा
- शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण भरना होगा
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना होगा
- आवेदन की हार्ड कॉपी तय तिथि तक जमा करना भी अनिवार्य है।
यह भर्ती राज्य के वरिष्ठ शिक्षण पदों पर नियुक्ति पाने का बड़ा मौका है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे जल्द से जल्द आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।


